फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज की मांग पर प्रशासन चुप

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन पर एकमात्र फुटओवरब्रिज रेलयात्रियों के लिए नाकाफी सिद्ध हो रहा है। सात सौ मीटर लंबे प्लेटफार्म पर एक ओवरब्रिज होने से यात्री कहीं भी रहें, उन्हें प्लेटफॉर्म पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए तमाम यात्री जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर आते-जाते हैं। लोगों ने रेल मंत्रालय से स्टेशन के पूर्वी किनारे दूसरा फुटओवर
विज्ञापन

ब्रिज निर्माण कराने की मांग की है।
पिछले चार वर्ष से भदोही रेलवे स्टेशन पर लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। रेल लाइन का विद्युतीकरण का काम हो चुका है। पटरियों के दोहराकरण का कार्य भी चल रहा है। इसी क्रम में पुराने और जर्जर फुटओवर ब्रिज को ढहाकर पूर्वी किनारे पर नया फुटओवर ब्रिज गत वर्ष तैयार किया गया, लेकिन पश्चिम किनारा खाली रह गया। स्टेशन रोड निवासी नदीम सिद्दीकी ने कहा कि
स्टेशन पर एक और ओवरब्रिज का होना बेहद आवश्यक है। ओवर ब्रिज न होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस पर जनप्रतिनिधियों को भी गौर करना चाहिए। सेवानिवृत्त शिक्षक अवध नारायण सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या दो को भी व्यापक रूप से सुसज्जित कर दिया गया है, लेकिन एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना हो तो भारी दिक्कत हो जाती है। परिमल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिन यात्रियों के लिए प्लेटफार्म संख्या दो से प्रवेश में सहूलियत होती है, उन्हें एक नंबर प्लेटफार्म पर जाना हो तो पसीने छूट जाते हैं। यदि साथ सामान हो तो परेशानी और बढ़ जाती है। बाजार सलाबत खां के मुश्ताक अहमद अंसारी का कहना है कि भदोही स्टेशन पर काफी काम हुआ है, लेकिन एकमात्र फुटओवर ब्रिज होने के कारण काफी दूर तक चलना पड़ता है। ऐसे में कई बार ट्रेन छूटने की नौबत भी बन जाती है। इस समस्या की ओर रेल मंत्रालय को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें