फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफियाओं से मुक्त कराएं सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को अपने कार्यालय में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक कर सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही, कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक एवं निजी भूखंडों पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा से संबंधित लोक शिकायत, जनसुनवाई पोर्टल सहित जिलाधिकारी एवं एसएसपी के पास सीधे प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई को कहा। कमिश्नर ने चिह्नित टॉप 10 एवं पांच बड़े अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई को कहा।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी कार्यालयों से मिलने वाली सूचनाओं में भिन्नता होने पर नाराजगी जताते हुए सही सूचना मांगी। सिंचाई, वन, कृषि, लोक निर्माण विभाग सहित विभागों द्वारा निर्देश के बावजूद अपने-अपने विभाग का संपत्ति रजिस्टर न बनाने की जानकारी पर जल्द तैयार करने को कहा। बैठक में आईजी रेंज दीपक रतन, डीएम गाजीपुर के बालाजी, अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे, एसएसपी वाराणसी आरके भारद्वाज, एसपी चंदौली व गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें