फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पर कोटवां के प्रधान का खाता सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकयत पर डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कोटवां केे ग्राम प्रधान अब्दुल हई का खाता सीज कर दिया है। साथ ही शासन से निलंबित करने की भी संस्तुति की है। कोटवां आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नया भवन बनना है। भूमि प्रबंध समिति का अध्यक्ष होने के नाते ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि वह सरकारी कार्यों के लिए जमीन को चिह्नित करने में मदद करे। लेखपाल गांव में ही ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश करने गए तो प्रधान ने सहयोग करने के बजाए विरोध किया। उन्होंने लेखपाल को जमीन की पैमाइश नहीं करने दी। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने इसकी रिपोर्ट डीएम योगेश्वर राम मिश्र को दी थी। डीएम ने ग्राम प्रधान का खाता सीज कर निलंबिन की रिपोर्ट भेजी है। इस मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें