फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का ट्रांसफर होगा आनलाइन, फिटनेस कहीं से कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाहनों का ट्रांसफर कराने से लेकर फिटनेस तक के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन ही फीस भी जमा होगी। इतना ही नहीं वाहन का फिटनेस प्रदेश के किसी भी जिले से करा सकेंगे। ये सारी सुविधाएं संभागीय परिवहन कार्यालय में अगले तीन से चार महीने में शुरू हो जाएंगी। इसके लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों को वाहन-4 और सारथी-4 साफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। बीएसएनएल को इसके लिए ओएफसी वायर डालना है। जल्द ही ये काम शुरू होना है। गोरखपुर, भदोही और मिर्जापुर में वाहन-4 के लिए ओएफसी डाला जा चुका है।
विज्ञापन

सारथी-4 की मदद से दिल्ली में बने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण वाराणसी से या फिर देश के किसी भी जिले से कराया जा सकेगा। नवीनीकरण के लिए संबंधित जिले से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। आवेदन से लेकर फीस जमा करने की सुविधा आनलाइन होगी। कूरियर के जरिए डीएल भी घर पहुंचेगा। औपचारिकता के लिए आरटीओ जाना होगा। सूबे के परिवहन विभाग में डीएल समेत सभी तरह के कागजात को आनलाइन करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसमें काफी काम किया जा चुका है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही ही ऑनलाइन की जा चुकी है। परीक्षा देने ही आरटीओ जाना होता है। वाराणसी में रोजाना करीब पचास लोगों का डीएल बनता है जिसे उसी दिन या अगले दिन ऑनलाइन कर दिया जाता है। डीएम के नवीनीकरण को लेकर काफी समस्या होती है। डीएल जिस जिले से बना हुआ होता है उसी जिले के आरटीओ में जाने पर नवीनीकरण किया जाता है। अगर किसी दूसरे जिले से नवीनीकरण कराना होता है तो फिर संबंधित जिले से एनओसी लेनी होती है। दो जिलों की भागदौड़ में काफी समय लगता है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए वाहन-4 साफ्टवेयर लांच किया जा रहा है। वाराणसी छह लेन सड़क बनने की वजह से बीएसएनएल ओएफसी वायर डालने में देरी कर रहा है। इसके लिए कैबिनेट नया आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें