फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम आफ अयोध्या फिल्म के निर्माता-निर्देक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा (ब्यूरो) । अयोध्या पर बन रही फिल्म गेम आफ अयोध्या में विषयों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शंखनाद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध जताते हुए क्षेत्र के सघन तिराहे पर निर्माता व निर्देशक का पुतला फूंककर विरोध जताया। सरकार से मांग किया कि इस तरह के फिल्मों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

शंखनाद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत फिल्म निर्माताओं द्वारा आये दिन भारतीय संस्कृति और इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर फिल्म बनाई जा रही है । हिन्दू धर्म की गरिमा को कमजोर किया जा रहा है। फाउंडेशन के संयोजक शैलेन्द्र पांडेय कवि ने कहा कि हिंदू समाज के लोग जागरूक नहीं हुए तो कुछ लोग भगवान का नाम ही बदल देंगे। फाउंडेशन के कौशांबी उपाध्यक्ष राहुलमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस फिल्म में कार सेवकों द्वारा चोरी से मूर्ति स्थापित करना दिखाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के योगी सरकार से फिल्म पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग करते हुए निर्माता निर्देशक का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर रमाशंकर खरवार, नंदकुमार राजभर, उत्सव सिंह, मोनू पांडेय, आकाश जायसवाल, रवि, मोनू पांडेय, सोनू पांडेय, विनीत सिंह, मुरलीधर पांडेय, रोहित तिवारी, अमित तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अमन सोनकर, अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें