फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से 22 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने 10 से 22 दिसंबर तक छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को रायफल क्लब में बैठक की। सेना के अधिकारियों समेत अन्य विभागीय अधिकारियों से कहा कि भर्ती के मद्देनजर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाएं। रेलवे के अधिकारी को निर्देशित किया कि भर्ती रैली के दौरान कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे और फिर वापस भी जाएंगे। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म का परिवर्तन किसी भी दशा में न किया जाए। पूर्व निर्धारित प्लेटफार्म पर ही ट्रेनों को लिया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि रणबांकुरे स्टेडियम के आसपास भर्ती के दौरान पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। भर्ती के दौरान आवश्यकतानुसार रोडवेज की बसों की उपलब्ध सुनिश्चित करने की भी ताकीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें