फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पा जी का जाना संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ठुमरी साम्राज्ञी पद्मविभूषण गिरिजा देवी के निधन पर बुधवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से शोकसभाएं की गईं। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के इंग्लिशिया लाइन कार्यालय पर बुधवार को शोक सभा में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजय राय, सतीश चौबे, बैजनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश चंद्र, अशोक पांडेय, रविशंकर पाठक आदि उपस्थित थे।
उधर, शोक सभा आयोजित कर बनारस बार एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष अनिल पांडेय व संचालन आनंद मिश्र ने किया। शोकसभा में धीरेंद्र नाथ शर्मा, विवेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, अंबरीष राय, नित्यानंद राय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंगाली टोला इंटर कॉलेज में आरएल मौर्या, एसके जायसवाल, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, रामफल प्रधान, झूरी राम, विमल राव, दिनेश तिवारी, डॉ. जितेंद्र मिश्र आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगीत परिषद काशी की ओर से आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि अप्पा जी संगीत परिषद काशी की प्रधान संरक्षक थीं। आज उनके नहीं रहने से हम सभी स्वयं को बिन नाविक की नौका के समान पा रहे हैं।
आर्य महिला पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ई की ओर से ‘जीवन और कला का संबंध’ विषयक व्याख्यान व चित्रकला प्रदर्शनी में अप्पा को याद किया गया। डॉ. वंदना चौबे ने कहा कि कलाकार कभी मरता नहीं। मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. संजय कुमार शर्मा ने गिरिजा देवी को परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि कलाएं मनुष्य का मूल हैं। स्वागत प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने किया।
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में शोक सभा आयोजित कर प्रबंधक अनिल कुमार जैन और प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय सहित संगीत विभाग की छात्राओं ने ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. आकाश, डॉ. नीता दिशावाल, डॉ. शिवानी शुक्ला, डॉ. अंजलि शर्मा, बब्बन तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, पवन सिंह आदि शामिल रहे। चिल्ड्रेंस एकेडमी परिवार की ओर से विद्यालय में प्रबंधक महिपाल दास गुप्ता और प्रधानाचार्य नायना महापात्रा के निर्देशन में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें