वाराणसी। कर्बला के 72 शहीदों की याद में रविवार को लाट सरैया स्थित सदर इमामबागाह में आसुओं से तर गमगीन माहौल और या हुसैन की सदाओ के बीच कर्बला के शहीदों के ताबूत की जियारत में जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। हजारों की संख्या में जायरीन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जीशान आजमी ने हर एक ताबूत का परिचय कुछ इस अंदाज में कराया कि हर आंख से आसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कौसेन सुल्तानपुरी के नौहों ने माहौल को और गमगीन बना दिया। जुलूस का संचालन डॉ. शफीक हैदर ने किया। अंजुमन आबिदिया चौहट्टा लाल खां की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का आगाज कारी आबिद अब्बास के द्वारा कुरान ए पाक की तेलावत से हुआ। इसके बाद मशहूर शायर रेहान बनारसी ने कलमा पेश किया। इसके अलावा आमिर फैजाबादी, चंदन फैजाबादी ने अपने कलाम से कर्बला के शहीदों को नजरान ए अक ीदत पेशन किया। दिल्ली से आए मौलाना जनाब गजनफर अब्बास ने मजलिस को खेताब करते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमेशा से अमन पसंद और इंसानियत का पैगाम देना वाला मुल्क रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शफीक हैदर और धन्यवाद ज्ञापन सैयद फरमान हैदर ने किया। इस दौरान सैयद शामिल रिजवी, वजीर हसन, फरीद हसन, दानिश हसन, गुलाम अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।