फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते ट्रेनें कैंसिल, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुंबई सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही बारिश का व्यापक असर रेल परिचालन पर पड़ा है। इसके चलते वाराणसी से चलने वाली या होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। गुरुवार को महानगरी, कामायनी सहित कई ट्रेनें निरस्त रही। वहीं शुक्रवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। मुंबई में भारी बारिश के चलते वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस निरस्त रही। इनका रैक उपलब्ध न हो पाने की वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं पवन एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस भी निरस्त रही। मुंबई की ट्रेनों में सीट की मारामारी के मद्देनजर जिन्होंने एहतियातन पहले ही सीट आरक्षित करा रखी थी उनको घर वापस लौटना पड़ा। ज्यादातर लोगों को सुबह स्टेशन पर आकर पता चला कि ट्रेन कैंसिल है। वहीं डिब्रूगढ़ राजधानी भी निरस्त रही। वह दूसरे विकल्पों की तलाश में रेल अधिकारियों और पूछ-ताछ काउंटर केचक्कर लगाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर करेंट और आरक्षण काउंटर पर टिकट वापसी के लिए यात्रियों की जबरदस्त भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

वाराणसी के दो रेलकर्मी सम्मानित
वाराणसी। नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय पर संरक्षा अवार्ड 2017 का आयोजन किया गया। इसमें 10 रेलकर्मी सम्मानित हुए। इसमें वाराणसी के भी दो कर्मचारी सम्मानित हुए। लखनऊ मंडल के अंतर्गत वाराणसी के लोको पायलट सत्य प्रकाश और यहीं के सह लोको पायलट शशी कांत को सेफ्टी अवार्ड मिला है। एजीएम मंजू गुप्ता ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें