फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रस्तावित एफआरडीआई बिल की वापसी, बैंक बोर्ड ब्यूरो उन्मूलन, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करने सहित कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 22 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के सदस्यों ने बैठक कर इसका निर्णय लिया। यूनियन के मंत्री संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान जन विरोधी बैंकिंग सुधारों का विरोध, बैंक शुल्क में वृद्धि का विरोध और कार्पोरेट अनार्जक आस्तियों को बट्टे खाते में डालने का विरोध किया जाएगा। बैठक को अध्यक्ष आरबी चौबे, सुनील सेठ, विजय कुमार, आरके तिवारी, अमिताभ भौमिक, अनिल चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें