उन्होंने बताया कि ये संकट मोचन संगीत समारोह का शताब्दी वर्ष है। इस लिहाज से इस तैयारियां भी खास की जा रही हैं। प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस बार मंदिर परिसर में खास कलाकारों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी कला वीथिका में लगाई जाएगी। इसके अलावा चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगेगी।