नियम का पालन नहीं करने पर 30 वाहनों का चालान और 4 सीज
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ठंड में कोहरे को देख संभागीय परिवहन अधिकारियों ने शुक्रवार को ऑटो, ट्रक व बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की उपयोगिता पर विशेष जोर दिया गया। एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा ने बताया कि परिवहन श्रेणी के वाहनों पर मानक व निर्देशों के अनुरूप टेप लगाना अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन करने पर 10000 रुपये दंड का प्रावधान है। नियमों का पालन नहीं करने पर 30 वाहनों का चालान और 4 को सीज किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने बताया कि कोहरे की स्थिति और दृश्यता में कमी को देख अभियान महत्वपूर्ण है। रिफ्लेक्टिव टेप से वाहनों की दृश्यता बढ़ती है और दुर्घटनाओं की संभावना कम रहती है। वाहनों पर टेप अवश्य लगाएं। अभियान में आरआई प्रमेंद्र संपत, यात्री कर अधिकारी अखिलेश पांडेय रहे।