फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 28-30 नवंबर तक 100 शोध छात्र पढ़ेंगे रिसर्च पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता विभाग की ओर से 28-30 नवंबर तक विकसित भारत 2047 शिक्षा, संस्कृति और नवाचार की थीम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें त 100 विश्वविद्यालय के शोध छात्र और अध्यापक 200 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत करेगें। कार्यक्रम का उद्घाटन वैदिक विज्ञान केंद्र में दोपहर 2 बजे होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी आयोजन सचिव डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा होंगे। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। डॉ. मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तेजपुर विश्वविद्यालय असम के कुलपति प्रो. शम्भु नाथ सिंह, प्रो. गोविंद सिंह, प्रो. शशिकांत शर्मा, प्रो. राकेश उपाध्याय आदि रहेंगे। 29 नवंबर को मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. दयाशंकर भी आएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें