प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए साढ़े चार लाख रुपये में आवास दासेपुर में दिया जाएगा। इसमें ढाई लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। बाकी धनराशि लाभार्थी जमा करके आवास आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। 100 लोगों को दासेपुर में आवास का आवंटन किया गया है। इन लाभार्थी की ओर से जैसे ही धनराशि जमा की जाएगी। वैसे ही उन्हें आवास में कब्जा दिलाया जाएगा।
वीडीए की ओर से अब तक पांच सौ लोगों को यहां पर आवास दिलाया गया है। बाकी लोगों को धनराशि जमा कराने की प्रक्रिया देव दीपावली बाद शुरू होगी। नए साल से लोग अपने आवासों में रहने लगेंगे। यहां पर रूटीन के कार्य और साफ सफाई, कूड़ा उठान के लिए आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) का गठन होना बाकी है। इस पर वीडीए उपाध्यक्ष का जोर है।
दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए दासेपुर में आवास बनाया गया है। यहां पर आरडब्ल्यूए का गठन करने को कहा गया है ताकि रूटीन के साफ सफाई सहित अन्य कार्य प्रभावित न हो। - पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वीडीए