फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन की बारिश में टूट गया 10 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार सुबह से मौसम साफ था। दिन में तेज धूप होने की वजह से काफी उमस रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम करीब चार बजे हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही मानसून आने के दस दिन में ही पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2020 में 217.2 मिलीमीटर बारिश सर्वाधिक थी, लेकिन इस साल जून में 225.2 मिलीमीटर बारिश अब तक हो चुकी है। जिले में इस साल समय से पहले 13 जून को मानसून की दस्तक के बाद से दस दिन में ही अच्छी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी और बारिश की संभावना है। मंगलवार सुबह धूप के साथ ही हवा भी नहीं चली। इसी वजह से गर्मी अधिक लग रही थी। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश र्हुई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब घंटे भर तक अच्छी बारिश हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल मानसून के समय से आने के साथ ही वाराणसी और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 रिकॉर्ड दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अब तक जून महीने में बारिश
वर्ष बारिश ( एमएम)
2011 211.7
2012 13.8
2013 196
2014 22.9
2015 137.7
2016 91.3
2017 29.7
2018 91.5
2019 34.3
2020 217.2
2021 225.2 मिलीमीटर(अब तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें