फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र पर बिजली गुल, कर्मचारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर दुश्वारियां कम नहीं होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं इंटरनेट नेटवर्किं ग की समस्या बनी है तो कहीं बिजली भी चली जा रही है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में केंद्र पर दोपहर में बिजली गुल होने की वजह से एक कंप्यूटर नहीं चल सका। इस वजह से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इर्न्वटर से 18 साल से 44 साल वाला काउंटर ही चला। लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। उधर, मंगलवार को जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित बड़ागांव, सेवापुरी, हरहुआ ब्लॉक के गांवों में अभियान चलाकर टीका लगाया गया। अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने बताया एमसीएच विंग में बने टीकाकरण केंद्र के जेनरेटर से न जुड़ने की वजह से समस्या आ रही है। आधे घंटे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से टीकाकरण फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें