पांचवी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में चैतन्य योग सेवा संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। ट्रेडिशनल सब-जूनियर वर्ग में आरुषि गुप्ता ने तीसरा और आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान हासिल किया। कनक गुप्ता को भी आर्टिस्टिक सिंगल और ट्विस्टिंग इंडिविजुअल दोनों इवेंट में पहला स्थान मिला। पूजा ने फॉर्वर्ड बेंडिंग इंडीविजुअल में तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बॉयज इंडीविजुअल ट्विस्टिंग में स्वयं और अखिलेश कुमार गुप्ता ने ट्रेडिशनल इंडीविजुअल ट्विस्टिंग में पहला स्थान पाया। मेधांस सिंह ने जूनियर ट्रेडिशनल में पहला, कृष्ण सिंह ने दूसरा, कुंज ने जूनियर ट्रेडिशनल में पहला और विनायक ने दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीमुख ने सब-जूनियर ट्रेडिशनल वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रशिक्षकों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।