फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की शोध छात्रा को एथेंस में मिला टॉप-10 रिसर्च पोस्टर का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की शोध छात्रा चंचल देवनानी ने एथेंस में विश्व स्तर के सम्मेलन में टॉप-10 पोस्टर का सम्मान जीता। जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा चंचल ने नेग्रीस के एथेंस शहर में अंतरराष्ट्रीय मानव जीनोम मीटिंग में लगे 230 पोस्टर में से जीत हासिल की। जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में शोध कर रही चंचल ने सिंधी लोगों के जीन संबंधी इतिहास और उनकी जनसंख्या की संरचना पर रिसर्च किया है। जीनोम-वाइड डेटा का इस्तेमाल करके देखा कि सिंधी लोगों में जीन की विविधता, पुराने मिश्रणों और उनकी जनसंख्या के इतिहास का पता लगाया है। इस अध्ययन को पूरे यूरेशिया के प्रवास और विकास की कहानी से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में मौजूद जजों और वैज्ञानिकों ने जीन के नतीजों को पुरानी घटनाओं और भाषा के सबूतों के साथ जोड़ने की तारीफ की। चंचल देवनानी ने कहा कि ह्यूमन जीनोम मीटिंग-2026 में अपना काम दिखाना मेरे शैक्षणिक जीवन का बहुत बड़ा पड़ाव है। इस सम्मेलन ने मुझे पॉपुलेशन जेनेटिक्स, बीमारी से जुड़े जीन और बड़े स्तर की जीन जांच की नई-नई खोजों से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें