फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद 10 किमी लंबा जाम, 11 घंटे फंसे रहे 300 वाहन

विज्ञापन
रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर वाहनों की टक्कर के बाद जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के सामने बुधवार की रात ट्रक-ट्रेलर की सीधी टक्कर होने के बाद जाम लग गया। 10 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रात 11 बजे से जाम शुरू हुआ, जो सुबह 10 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

अनपरा से रेणुकूट के बीच वाहन रेंगते रहे। 10 से अधिक यात्री बसें और 50 से ज्यादा कार के अलावा करीब 300 वाहन फंसे रहे। सुबह बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए तो कई लोगों की ट्रेन छूट गई।
बुधवार की रात रेणुसागर से हिंडाल्को कोयला लेकर जा रहा ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। बीच सड़क पर वाहनों की टक्कर के बाद आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रात 11 बजे से वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई, जो एक तरफ रेणुकूट बस स्टैंड और दूसरी तरफ कुंवारी तक वाहन खड़े हो गए। सुबह मजदूर, स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे। कई किमी लोगों को पैदल चलना पड़ा। छोटे बच्चों को बस से उतारकर पैदल स्कूल भेजा गया।
पुलिस जाम हटाने की कोशिश जरूर करती रही, लेकिन सिंगल रोड होने के कारण बेबस दिखी।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन पहुंचने का रास्ता नहीं मिल पाया। रांची के नरहरि महतो को रेणुकूट स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। वह चार किमी पैदल चलकर पहुंचे।
ट्रक चालकों का कहना था कि वे सुबह मुश्किल से एक किलोमीटर आगे बढ़ पाए हैं। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें