फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वसंत महिला कॉलेज में 10 गाइड को सिखाई जा रही फ्रेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत महिला कॉलेज, राजघाट की ओर से काशी के गांवों में ग्रामीण पर्यटन को लेकर गाइड बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रविवार को उमरहा और चंद्रावती गांव में रविवार को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की एग्रो रूरल और गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत एक ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। गांव के चयनित 10 स्थानीय गाइडों को फ्रेंच भाषा की बेसिक जानकारी दी गई। पर्यटन संबंधी शब्दावली और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के साथ व्यवहार के साथ ही बातचीत के कौशल को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया। स्वर्वेद महामंदिर और तीर्थंकर चंद्रप्रभु की जन्मस्थली यहां : प्रशिक्षण सत्र के मास्टर ट्रेनर सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार पांडेय ने स्थानीय गाइड के लिए प्रभावी संचार कौशल को बताया। उन्हें बताया गया कि उमरहा गांव विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र स्वर्वेद महामंदिर के लिए प्रसिद्ध है। चंद्रावती गांव जैन तीर्थंकर चंद्रप्रभु की जन्मस्थली है। प्रशिक्षण सत्र ग्राम समन्वयक उमरहा के गणेश और चंद्रावती के आशीष नारायण, जिला समन्वयक विशाल शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें