फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत में घात लगाए बैठा था विशालकाय मगरमच्छ, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश

Thu, 09 Mar 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को गेहूं के खेत में विशालकाय मगरमच्छ होने की सूचना मिली। जिस किसी ने भी उस मगरमच्छ को देखा उसके होश उड़ गए।  गांव-घर के लोगों की भीड़ जमा हो गई।  यह 10 फीट लंबा मगरमच्छ सोनभद्र जिले के धरसड़ा गांव के एक खेत में घात लगाकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए खेत में जा रहे थे। उसी दौरान लल्ला दुबे के गेहूं के खेत में से कुछ अजीब तरह की सरसराहट की आवाज सुनाई देने लगी।
ग्रामीणों ने जब नजदीक से जाकर देखा तो खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ बैठा हुआ था, जिसे देखकर लोगों को होश उड़ गए। थोड़ी ही देर में मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


भीड़ देखकर मगरमच्छ बांस की कोठी में घुस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विबाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंच। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।


इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने वाहन पर लादकर मगरमच्छ को मुक्खा फाल में ले जाकर छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी एसके राम ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ मादा है, जो करीब10 फीट लंबा है। 
विज्ञापन

मगरमच्छ देखने गए थे, ड्रम में गिरने से मासूम की मौत

सोनभद्र जिले के  ढेढ़ी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी से भरे हुए ड्रम में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि ढेढ़ी गांव से सटे धरसड़ा गांव में बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ दिखाई दिया था।

ढेढ़ी गांव निवासी कमलेश कोल और उसके परिजन भी मगरमच्छ देखने चले गए थे। कमलेश की दो वर्षीय बेटी गुड़िया घर में अकेली रह गई। घर में पानी से भरा एक छोटा ड्रम रखा हुआ था जिसमें वह गिर पड़ी।

जब परिजन घर आए और ड्रम पर निगाह पड़ी तो उनके होश उड़ गए। गुड़िया ड्रम में गिरी हुई थी उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें