नगवां के दिनेश कुमार ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से शिकायत की है कि उनके इलाके में सीवर ओवरफ्लो है। आए दिन दिक्कत होती है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को संभव की जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का अश्वासन दिया। जनसुनवाई में कुल 10 शिकायतें आई। इनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास पत्र भेजा गया। रुस्तमपुर के विजय यादव ने नगर आयुक्त से कहा कि उनके क्षेत्र में नाली पर कब्जा है। इसी प्रकार जनसुनवाई में अवधेशपुर काॅलोनी के डॉ. पीपी गुप्ता ने सीवर, चुरामनपुर की चांदनी विश्वकर्मा ने टैक्स, चौहट्टा लाल खां के गणेश ने नाम निरस्त करने, शक्तिपीठ कालाेनी ने इंदुमति ने आवास से जुड़ी समस्या बताई। संदहा के मनोज यादव ने इंटरलाकिंग, राजेंद्र नगर कालोनी के संतोष कुमार ने अवैध रोड वाइडनिंग, सरस्वती नगर कालोनी के भूप नारायण व नागेंद्र सिंह ने जलजमाव, महमूरगंज बैंक कालोनी के सुषमा पांडेय ने जलापूर्ति से जुड़ी शिकायत की।