फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजस्थान ब्राह्मण मंडल का चुनाव 24 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान ब्राह्मण मंडल काशी की आमसभा विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कन्हैयालाल स्मृति भवन रथयात्रा में हुई। द्विवार्षिक चुनाव पर चर्चा के बाद तिथि की घोषणा हुई। चुनाव 24 मई होगा। संस्था के प्रधानमंत्री वेदमूर्ति शास्त्री ने बीते वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राकेश मिश्र ने आय-व्यय की रिपोर्ट पेश की। पंकज मिश्र, रविकांत शर्मा, मनीष मोरोलिया एवं देवेश शर्मा ने संस्था की प्रगति के लिए सुझाव दिए। लोकेश शर्मा और रंजन जोगाई को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विनय चौधरी ने किया। बैठक में ओमप्रकाश हरितवाल, महेंद्र भातरा, संजय ढांचोलिया, विजय मिश्र, राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें