नवागत नगर आयुक्त शिपू गिरी
- फोटो : अमर उजाला
कर के दायरे में होंगे नए शहरवासी
मकान नंबर मिलते ही सभी नए शहरवासी निगम के कर के दायरे में आ जाएंगे। सभी को हर महीने गृहकर और जलकर भी जमा करना होगा। नगर निगम की तरफ से पीला कार्ड दिया जाएगा। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी निगम से मिलेगा। इसके लिए तहसील या ब्लॉक मुख्यालय दौड़ने से छुटकारा मिल जाएगा।
तीन स्तर पर होगी योजना की निगरानी
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की निगरानी त्रिस्तरीय होगी। इसके तहत हो रहे कार्यों की निकाय स्तर, जिला और निदेशालय स्तर से निगरानी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
नए शामिल क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार है। आचार संहिता खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। चुनाव से पहले के स्वीकृत कार्याें को कराया जा रहा है।
- शिपू गिरि, नगर आयुक्त