बीएचयू के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सोमवार को ये जानकारी न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिषेक पाठक, आयोजन सचिव प्रो. विजयनाथ मिश्र और कार्यक्रम चेयरमैन प्रो. आरएन चौरसिया ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन स्थल पर काशी की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कहा कि यह आयोजन केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि संस्कृति और विज्ञान के अद्भुत संगम का अवसर है। 30 अक्तूबर को सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन होगा। मुख्य अतिथि गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे।
6 न्यूरोलॉजिस्ट का होगा सम्मान : पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बीएस सिंघल, डॉ. मंजरी त्रिपाठी, डॉ. निर्मल सूर्या, डॉ. सुवर्णा एल. आडी और कनाडा के डॉ. जैक एंटल अपने विचार साझा करेंगे। देश के छह वरिष्ठतम न्यूरोलॉजिस्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।