फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अग्निवीर भर्ती में मऊ के 409 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में बृहस्पतिवार को अग्निवीर सेना भर्ती में मऊ के 438 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। भर्ती में मऊ के 6437 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को आजमगढ़, बूढ़नपुर और लालगंज तहसीलों के 7724 अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सुबह पांच बजे से मऊ के मधुबन, मोहम्मदाबाद गोहना और मऊनाथ भंजन तहसीलों के 7724 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें 6437 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह पांच बजे के बाद शुरू हुई भर्ती में अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ कराया गया। बीम और अन्य शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार आदि की जांच की गई। जिसमें 438 अभ्यर्थी पास हुए।
सेना अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया ऑनलाइन और सीसी कैमरे की निगरानी में हो रही है। किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नामुमकिन है। यदि कोई इस तरह का झांसा देता है तो उसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय और नजदीकी पुलिस थाने में अवश्य करें। सेना के अधिकारियों के अनुसार छह दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अग्निवीर भर्ती में 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें