फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरह्वील सदस्यों ने लिया गरीबों की सेवा का संकल्प

Sun, 11 Jan 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इनरह्वील क्लब के स्थापना दिवस पर शनिवार को सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मैत्री भावना को विकसित करने और गरीबों की सेवा के लिए कैंडिल जलाकर महिलाओं ने शपथ ली। कहा कि महिलाओं, गरीब कन्याओं की बेहतरी के लिए इनरह्वील क्लब योजनाओं को क्रियान्वित करेगा।
विज्ञापन


भेलूपुर स्थित एक होटल में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। क्लब की संस्थापक अलीवर गोल्डिंग के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कोआर्डिनेटर सरोजिनी महापात्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। कन्वीनर अंजलि अग्रवाल ने क्लब की सेवा भावना

और इसकी जनोपयोगी योजनाओं पर रोशनी डाली। इस दौरान तरह-तरह के गेम हुए। नृत्य और गायन के साथ मस्ती भी की गई। बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कुसुम मित्तल ने परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया। इस मौके पर शहर में काम करने वाले 12 क्लबों की महिला पदधिकारी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें