फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में पढ़ाएंगे हिंदी, साझा करेंगे अनुभ्ाव

Fri, 05 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के विदेशी भाषा विभाग में गुरुवार को जापान फाउंडेशन व विदेशी भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जापानी सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंध काफी पहले से रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएचयू अभी जापान के साथ और शैक्षणिक व शोध के क्षेत्र में समझौते करेगा। यही नहीं इस समझौते के तहत जापान में हिंदी पढ़ाने के लिए बीएचयू के शिक्षकों को भी वहां भेजा जाएगा। जापान फाउंडेशन के निदेशक योजीरो तनाका ने बताया कि फरवरी में ही फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में जापान की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत फोटो प्रदर्शनी के रूप में दिखेगी।

इससे बीएचयू के छात्र-छात्राएं जापान के बारे में न केवल जान समझ सकेंगे बल्कि सांस्कृतिक समन्वय की कोशिश भी परवान चढ़ेगी। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. विनोदानंद तिवारी ने किया। उद्घाटन के बाद जापानी फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, डॉ. प्रवीण राना, डॉ. संजय सिंह, सुजुकी चियाकी आदि मौजूद रहे। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यशाला के साथ जापानी कैलीग्राफी और जापान के पारंपरिक खेल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें