फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में छह दिन के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले बोले- मां ने मार डाला

Wed, 12 Mar 2025 03:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुलसम गांव निवासी महिला ने छह दिन पहले ही ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की मौत होने पर परिजन दुख और सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देता परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमपुर मुलसम गांव में छह दिन के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मां ने ही बच्चे को मारा है। बच्चे के गले पर घोंटे जाने के निशान दिखे तो हत्या का पता चला। 

विज्ञापन


मुलसम गांव के देशपाल ने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी ने छह दिन पहले ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर लाया गया था।

बताया कि बच्चे की मां का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। करीब छह-सात दिन पहले ही वह डिलीवरी कराने के लिए ससुराल आई थी। ससुराल वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सकुशल डिलीवरी होने के बाद जच्चा-बच्चा घर आ गए थे। रात करीब 12 बजे महिला ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने जब बच्चे के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का पता चला। मौके पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें