फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Phase 3: शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान, जानें 2017 के मुकाबले कितना बदला ट्रेंड?

Sun, 20 Feb 2022 06:57 PM IST
जयदेव सिंह इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों में मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा ललितपुर के महरौनी विधानसभा सीट पर मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ललितपुर जिले में सबसे ज्यादा 67.37 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम 50.88 फीसदी वोटिंग कानपुर नगर में हुई है। जिन 59 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान हुआ, उनमें 2017 में  62.36 फीसदी वोट पड़े थे।

विज्ञापन



किस जिले में कितना मतदान

जिला

2017 में वोट प्रतिशत

2022 में वोट प्रतिशत
( शाम पांच बजे तक)

हाथरस

63.08%

58.95%

फिरोजाबाद

66.12%

57.35%

कासगंज

62.77%

59.18%

एटा

64.68%

63.55%

मैनपुरी

59.65%

60.82%

फर्रुखाबाद

59.88%

54.55%

कन्नौज

63.37%

60.20%

इटावा

60.11%

58.33%

औरैया

60.43%

57.42%

कानपुर देहात

62.73%

58.50%

कानपुर नगर

57.65%

50.88%

जालौन

60.60%

53.87%

झांसी

66.33%

57.52%

ललितपुर

72.05%

67.37%

हमीरपुर

63.39%

57.89%

महोबा

66.15%

62.01%

कुल 

62.36%

57.58%

विज्ञापन
विज्ञापन

किस सीट पर कितना मतदान
आर्य नगर सीट पर पांच बजे तक सबसे कम मतदान हुआ। यहां 47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सबसे ज्यादा महरौनी सीट पर 67.50 फीसदी मतदान हुआ।  पिछली बार यानी 2017 में सबसे ज्यादा 74.16 फीसदी मतदान महरौनी सीट पर हुआ था। सबसे कम 52.58 फीसदी मतदान कानपुर छावनी सीट पर हुआ था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें