फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की चापलूसी पड़ी भारी, पदाधिकारी निलंबित

Thu, 17 Oct 2013 12:51 AM IST
अमर उजाला, लखनऊ, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को प्रियंका गांधी वाड्रा की चापलूसी भारी पड़ गई है। दोनों को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार बताने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी ने दोनों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को यहां बताया कि सोनिया गांधी को बीमार तथा राहुल गांधी पर भार बताकर प्रियंका को फूलपुर से चुनाव लड़ने संबंधी होर्डिंग लगवाने वाले इलाहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद और वरिष्ठ नेता श्रीशचंद दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी, क्योंकि दोनों नेताओं का पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। दोनों के बयान को विपक्षियों की साजिश करार देते हुए त्रिपाठी ने कहा कि सोनिया गांधी पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्टी का कामकाज बहुत अच्छी तरह चला रही हैं।

होर्डिंग में सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को व्यस्त बताते हुए प्रियंका वाड्रा को पंडित नेहरू की पारंपरिक सीट रही फूलपुर से चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया था। पोस्टर में हसीब अहमद और श्रीशचंद दुबे को निवेदक दर्शाया गया था। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने विवादित होर्डिग लगाने वाले पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


आनंद भवन पर अनशन करेंगे हसीब
निलंबित नेता हसीब अहमद का कहना है कि उन्हें पार्टी से निकालने का अधिकार शहर कांग्रेस कमेटी के पास नहीं है। प्रियंका को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग को लेक र बृहस्पतिवार से आनंद भवन पर बेमियादी अनशन किया जाएगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक प्रियंका के नाम पर मुहर नहीं लग जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्याशी के तौर पर किसी और को स्वीकार नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें