सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के कई विधायक एक अलग रंग की वेशभूषा में नजर आए। पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे। अखिलेश यादव खुद शेरवानी पहनकर आए हैं।
दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन आते थे, ठीक वैसे ही सपा विधायक शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि 'हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में'
इस दौरान एक सपा विधायक ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विधायक शेरवानी में सदन में आए हैं, आज का ड्रेस कोड पार्टी ने तय किया है और सब इसके चलते शेरवानी में आए हैं। आजम खां के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि इस सत्र में हम उन्हें मिस कर रहे हैं।