फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: आजम के समर्थन में शेरवानी में अखिलेश व सपा विधायक, लिखा-हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी...

Wed, 22 Feb 2023 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन आते थे, ठीक वैसे ही सपा विधायक शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि 'हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में'
विज्ञापन
सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के कई विधायक एक अलग रंग की वेशभूषा में नजर आए। पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे। अखिलेश यादव खुद शेरवानी पहनकर आए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) सदन के अंदर आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया है। आजम खां जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन आते थे, ठीक वैसे ही सपा विधायक शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि 'हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में'

इस दौरान एक सपा विधायक ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विधायक शेरवानी में सदन में आए हैं, आज का ड्रेस कोड पार्टी ने तय किया है और सब इसके चलते शेरवानी में आए हैं। आजम खां के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि इस सत्र में हम उन्हें मिस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इस दौरान यूपी बजट 2023 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जो सपना इन्होंने दिखाया है तो मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जी विपक्ष और जनता को बताएंगे कि उन्होंने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। 

 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि हर बजट ऐतिहासिक बोला जाता है लेकिन सच्चाई ये हैं कि अभी तक जो 6 बजट आए हैं उसमें नहीं लगता कि किसान, युवा या बेरोजगारी के लिए कोई बड़े फैसले लिए हो। अगर बड़े फैसले लिए होते तो आज यूपी की अर्थव्यवस्था न जाने कहां पहुंच गई होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें