फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2023: बोर्ड की कॉपियों में होगा बार कोड, नकल पर लगेगी लगाम; सुझाव व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Tue, 14 Feb 2023 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया। इस बार कॉपियों में बार कोडिंग की व्यवस्था की गई है। ताकि नकल पर लगाम लगाई जा सके। बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बाार 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 58,85,745 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 31,16,487 व इंटर के 27,69,258 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता बनाये रखने के लिए इस बार कॉपियों में बार कोडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉपियों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी होगा। 16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में सभी जिलों में सिलाई युक्त उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को परीक्षा में उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


कॉपियों की बारकोडिंग से न तो कापियां बदली जा सकेंगी ना ही पुरानी कॉपियों का प्रयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते हुए दी। 

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी किस प्रकार अच्छे अंक प्राप्त करें इसके लिए पहली बार प्रमुख विषयों की निर्देशिका/सुझाव तैयार किए गए हैं। बोर्ड के विषय विषेशज्ञ द्वारा तैयार इस सुझाव को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘माध्यमिक प्रबोधन’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर जारी
छात्रों व अभिभावकों के सुझाव और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001806607 व 18001806608 तथा 0522-2237607 व व्हाट्सअप नंबर 9569790534 जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल फ्री नंबर 18001805310 व 18001805312 है।
 
विज्ञापन

8753 केंद्र में 58,85,745 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बाार 8753 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर 58,85,745 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 31,16,487 व इंटर के 27,69,258 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। वहीं 521 सचल दलों का गठन किया गया है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। स्ट्रांग रूम के मुख्य प्रवेश द्वार को छोड़कर अन्य सभी द्वार व खिड़कियों को सील किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें