फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
सपा-भाजपा पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस के नेता ने कहा कि सबसे पहले सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की बात है तो आसफाबाद क्रॉसिंग को लेकर 38 करोड़ पहले ही सेंगसन हो गया था, जब राजबब्बर सांसद थे। क्रांगेस देश बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मेडिकल कॉलेज को हड़पने का काम किया। जैन साब ने इसको दान में दिया था। हम जनता के साथ है। सपा और भाजपा एक ही तरह का काम करती है। एक का काम देश बेचने का है, दूसरे का काम परिवार को खुशहाल व आगे बढाने का है। वहीं भाजपा ने नफरत फैलाने का काम किया है। इस पर सपा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने वो काम किया जो आजतक किसी ने नहीं किया।
इस छात्रा ने की सबकी बोलती बंद
निकिता दीक्षित नाम की एक छात्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बोलती बंद कर दी। इस छात्रा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि जमीन पर प्रियंका में लोगों की मदद करने का जो साहस है, वो लाजवाब है। वैसे तो सभी राजनीतिक पार्टियां कहती है कि हमने ये किया, हमने वो किया। जब हाथरस की घटना हुई थी तब कहां थी ये सभी पार्टियां। इतना सब होने के बाद फिरोजाबाद में 12 बजे के बाद अगर लड़की किसी काम के लिए निकलती है तो क्या उसके लिए कोई बंदोबस्त है? लड़कियों की सुरक्षा सही नहीं है। सरकार को महिला सुरक्षा पर काम करने की दरकार है।
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
आप के नेता ने क्या कहा...
आप के जिला अध्यक्ष रघुनंदन ने कहा कि जनता से सबको बारी बारी से मौका दिया। जिसने काम नहीं किया उसे हटाया गया और जिसने काम किया उसे रखा। मैं कहता हूं कि सभी के रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं एक बार फोन कर पूछ लें कि दिल्ली में हमारी सरकार से कैसे सभी को फ्री बिजली, फ्री पानी दिया। उधर, बसपा के नेता ने कहा कि सपा के कार्यकाल में जितना अत्याचार हुआ, उससे कहीं ज्यादा भाजपा सरकार में हुआ। इसके अलावा राजनीतिक दलों से चर्चा के दौरान किसान का मुद्दा, रोजगार का मुद्दा भी उठा।
समर्थकों ने क्या कहा?
- भाजपा के समर्थकों ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश अपराधमुक्त हुआ है। सपा सरकार में लोगों का खून चूसा गया।
- सपा के समर्थकों ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है। थाने में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। एफआईआर तक नहीं लिखी जाती। बाजपा वाले भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करते हैं। भाजपा के लोग ही अधिकारियों का कॉलर पकड़ते हैं और गुंडागर्दी करते हैं।
- सपा ने कहा कि अपराध मुक्त प्रदेश के सीएम योगी आदित्याथ पर कितने मुकदमे थे?
- वहीं, एक युवा छात्र ने कहा कि केंद्र में सात और राज्य में साढ़े चार साल हो गए कितने लोगों को रोजगार मिले। रोजगार न मिलने के चलते 31 युवाओं ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान भर्ती का मुद्दा भी उठाया।