फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः रोजगार मेले में तीन को ही मिली नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार देता युवा। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में सोमवार को पूर्व निर्धारित रोजगार मेले में 50 में तीन युवाओं को ही नौकरी मिल सकी। सात कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग की सहमति दी थी, लेकिन केवल दो ही पहुंचीं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 50 अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिले की ही सात कंपनियों ने 27 रिक्तियां निकाली थीं। रिमझिम स्टेनलेस स्टील लिमिटेड, ओम ऑटोमोबाइल्स, केबी प्लास कॉन, खन्ना पॉलिरिब, हिटेक्स और केइ डब्लू लिमिटेड के प्रतिनिधि मेले में नहीं पहुंचे। केवल इंडाग्रो फूड्स और यूरो फुटवियर प्राइवेट लिमिडेट के अधिकारी ही पहुंचे।
आईटीआई प्राचार्य अवनींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सहमति देने के बाद भी प्रतिभाग न करने वाली कंपनियों के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। आईटीआई अनुदेशक लल्लन प्रसाद, रोहित, पंकज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें