फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिए गए टूल किट

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में ओडीओपी टूल किट योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते डीएम रवींद्र कुम? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) टूल किट योजना के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को टूल किट व प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय समारोह के दूसरे दिन सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने ओडीओपी स्टाल का भ्रमण करते हुए उपस्थित हस्तशिल्पियों से वार्ता की तथा उन्हें टूल किट प्रदान किए। एडीएम राकेश कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने भी कुछ हस्तशिल्पियों को टूल किट वितरण एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ, मियागंज व मोहान के लगभग 150 हस्तशिल्पी उपस्थित रहे, जिसमें विद्यासागर, पूजा पाल, पूजा देवी, रेशू तिवारी, मो. अकील, मो. जुनैद, अर्जुन, नूर मोहम्मद, मनोज कुमार, आदिल, गुलशाद, कुलदीप, जियाउद्ीन, गुड्डू, अतीक अहमद आदि शामिल रहे। अधिकारियों में सहायक आयुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव, अपर सांख्यकीय अधिकारी अरुण कुमार, सहायक प्रबंधक सीके वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें