फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की शपथ ली, जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। पहली बार मतदाता बने युवाओं के मतदाता पहचान पत्र भी बनाए गए। अधिकारियों के साथ युवाओं को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रवींद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। डीएम ने मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। डीएम ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को पहचान पत्र वितरित किया। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बांगरमऊ विधान सभा क्षेत्र का उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर एडीएम राकेश कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने लोकतंत्र का पर्व गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने हम भारत के वासी और रानी लक्ष्मी बाई कालेज की छात्राओं ने हर हर मैदान फतेह पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर शानदार प्रस्तुति दी। परिषदीय स्कूल हाकिम टोला की छात्राओं ने नृत्य के जरिये मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। रिद्म अकादमी की छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। पाटन स्थित न्यू पब्लिक स्कूल से सोमवार सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उप जिलाधिकारी बीघापुर दयाशंकर पाठक के मार्गदर्शन में निकली रैली में विद्यालय प्रबंधक अरविंद पटेल, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, महेश सिंह, दशरथ, वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। हसनगंज ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ पंकज गौतम ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। बांगरमऊ में आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं आरएस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक रिजवान अहमद ने मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी।
दो एसडीएम लखनऊ में सम्मानित
पुरवा/बांगरमऊ। निर्वाचन कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने पर एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया व बांगरमऊ एसडीएम दिनेश कुमार को निर्वाचन आयोग ने सम्मानित किया। लखनऊ गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला व मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार ने दोनों अधिकारियों को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड में प्रशिस्तपत्र व मोमेंटो दिया। (संवाद)
--

निराला प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं व हाल में मौजूद लोग।- फोटो : UNNAO

निराला प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं रिदम अकाद- फोटो : UNNAO

निराला प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं स्कूली छा- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें