अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर गांव निवासी विश्वजीत यादव (29) तीन पहले सोमवार को अपने साथी लाऊखेड़ा निवासी धर्मेंद्र लोधी के साथ बाइक से लोधेश्वर मंदिर बाराबंकी दर्शन करने गया था।
मंगलवार सुबह घर लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के शिवसिंहखेड़ा गांव के सामने अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। विश्वजीत के सिर से हेलमेट निकलकर गिर जाने से सिर में गंभीर चोट आ गई थी, जबकि धर्मेंद्र मामूली घायल हुआ था। विश्वजीत का लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बुधवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बंथर स्थित चंदन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।