फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 18 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में 4 बच्चों समेत 12 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


हरदोई, माधौगंज के गांव असवा बहुतेरा निवासी जगदीश प्रसाद (40) पुत्र लालता प्रसाद गांव के ही सत्येंद्र (24) पुत्र भगवानदीन के साथ वैवाहिक समारोह में बांगरमऊ आए थे। लौटते समय करी कंपनी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जगदीश की मौत हो गई। जबकि सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय सत्येंद्र बाइक चला रहा था। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक्सप्रेस -वे पर हादसे में ठेकेदार की मौत
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास ठेकेदार को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। मगर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बनारस निवासी राजेश कुमार सिंह (40) ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर घास व पौधे लगाने का काम करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी के पास हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर कर्मचारियों से बात कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश को साथी कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे लखनऊ ले जा रहे थे, मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें