फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिता बेटी के घर गए थे हरदोई, लौटने पर हुई जानकारी
विज्ञापन

-पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। बचरौली गांव में घर के अंदर युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव तख्त पर शनिवार को शव पड़ा मिला। घटना के समय वह अकेला था। पिता हरदोई रिश्तेदारी में गए थे। जब वह लौटकर आए तब पता चला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और पोस्टमार्टम कराया। मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बचरौली निवासी राममोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई को वह अपनी बेटी के घर हरदोई गए थे। बेटा शिवकांत बाजपेई (25) घर पर अकेला था। शनिवार शाम जब घर लौटे तो शिवाकांत घर में मृत पड़ा था। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें तीन दिन पुराना शव होने के साथ ही मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। शरीर में कोई चोट के निशान नहीं हैं। बाएं हाथ में हल्की चोट है। विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि घर के अंदर युवक का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें