गंजमुरादाबाद। कस्बे के मिश्राना मोहल्ले में युवक की संदिग्ध हालात में शनिवार रात मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी राजू राठौर का बेटा अरुण कुमार (24) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने रविवार दोपहर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अरुण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह घरों में डिश केबल लगाने का काम करता था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।