फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। साथियों के साथ तालाब में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजनों ने खेत में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के हिलौली के मजरा रामबक्सखेड़ा निवासी संतोष कुमार पाल का पुत्र अंकित (22) शनिवार दोपहर गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर महकताल तालाब में साथियों के साथ नहाने गया था। अंकित नहाते हुए तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और निकल न पाने से पानी में डूब गया। साथ रहे साथी गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जब तक लोग तालाब तक पहुंचते और उसे पानी से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो गई। शव देख परिजन बेहाल हो गए। मृतक अविवाहित और चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में है। मृतक की मां शांति देवी सहित बड़ी बहन आरती व भाइयों का रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें