फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, डेढ़ घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम के गांव अदमापुर निवासी रामानंद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की बोरिया लादकर बांगरमऊ मंडी बेचने जा रहा था। तभी शनिवार को शाम पहर बांगरमऊ क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव सिरधरपुर के नजदीक असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई जिससे लदा गेहूं मार्ग पर बिखर गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सीधा खड़ा रहा जिससे चालक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद यूपीडा राहत व बचाव दल ने ट्राली को हटवाने की कवायद शुरू की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं की बोरियां बिखरने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें