फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8
विज्ञापन

परिचय- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक उत्तम रैदास के परिजन।



ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

हटिया मेला देखने की बात कह घर से निकला था

पुलिस ने की जांच, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार

संवाद न्यूज एजेंसी

अचलगंज। घर से हटिया मेला देखने की बात कह निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रात भर घर न आने पर सुबह बड़े भाई को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस को परिजनों ने मानसिक बीमार बताया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव दरियाईखेड़ा निवासी उत्तम रैदास (35) शनिवार रात गांव में लगने वाला हटिया मेला देखने गया था। लेकिन रात में घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। रविवार भोर पहर घनश्याम खेड़ा रेलवे क्रासिंग के खंभा नंबर 120 के पास शव पड़ा होने की घर वालों को सूचना मिली। बड़ा भाई राजू और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। राजू ने बताया कि भाई मानसिक बीमार रहता था। वह हटिया मेला देखने की बात कह निकला था। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के कोई आरोप न लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें