सड़क घेरकर खड़े लोडर में भिड़ा बाइक सवा युवक, मौत
माढ़ापुर-जामड़ मार्ग पर शनिवार रात हुआ हादसा
दिल्ली में रहता है परिवार, दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ माढ़ापुर-जामड़ मार्ग पर शनिवार देर शाम धुंध के चलते तेज रफ्तार बाइक सवार सडक़ पर खड़े लोडर से टकरा गया। गंभीर घायल युवक को सीएचसी लाया गया। वहां से परिजन जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जामड़ गांव निवासी चंद्रपाल और उसका परिवार दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। चंद्रपाल का पुत्र ललित (25) दिवाली पर दिल्ली से गांव आया था। शनिवार देर शाम ललित बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। माढ़ापुर-जामड़ मार्ग पर ढोरिहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सडक़ पर पहले से ही खड़े लोडर से टकरा गई। हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, बाद में जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक अविवाहित था, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दिल्ली में में रहने वाले परिजन उन्नाव आ रहे हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।