सोनिक। ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दही थानाक्षेत्र के इब्राहिमाबाग निवासी नन्हके (35) मजदूरी करता था। बड़ा भाई रामदास अलग रहता है।
मंगलवार देर रात वह नशे में घर लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)