उन्नाव। शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। ट्रेन के चालक की सूचना पर आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दही थाना क्षेत्र के उम्मीदों के शहर निवासी भगवानदीन के बेटे सुरेंद्र सैनी (22) सोमवार दोपहर तीन बजे घर से पहलीखेड़ा स्थित दूसरे घर जाने की बात कहकर निकले। बाबूगंज कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ एएसआई लाल चंद्र ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सात भाई बहनों में सबसे छोटा था।