फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी न देने पर युवक को पीटा, मौत

विज्ञापन
मृतक दिनेश की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के सरांय मुबारक गांव में बीड़ी न देने पर गांव के युवक का किसान से विवाद हो गया। आरोपी ने किसान के नाजुक अंग में लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घर लाने पर रविवार रात उसकी मौत हो गई। मृत किसान के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सरांयमुबारक गांव निवासी दिनेश लोधी (40) पुत्र हनुमान शुक्रवार 17 अप्रैल को गांव के ही पंचायत भवन के पास बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी मुन्नू दिनेश के पास पहुंचा और उससे बीड़ी मांगी। दिनेश के इंकार करने पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आक्रोश में मुन्नू ने दिनेश के नाजुक अंग में लात मार दी। जिससे वह वहीं बेसुध होकर गिर गया। सूचना पर परिजनों ने उसे सीएचसी मौरावां में भर्ती कराया। 18 अप्रैल को हालत में सुधार होने पर परिजन घर लेकर चले गए। रविवार 19 अप्रैल की रात अचानक दिनेश की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे सीएचसी ले जाने की तैयारी करते उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई जगमोहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मुन्नू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ राजेंद्र रजावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय व सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने भी मौका मुआयना कर आरोपी से पूछताछ की। दिनेश की मौत पर पत्नी चंद्रकली, पुत्र बिंदाप्रसाद व पुत्री भुन्नी का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें