फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर शुक्रवार शाम करीब छह बजे तीन बाइकों से करीब छह हमलावरों ने युवक को जमकर पीटा औप उसके पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायरिंग भी की। फायरिंग से भीड़ भी तितर-बितर हो गई। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ व कोतवाल पहुंचे और एक आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन मौहारी बाग निवासी उत्कर्ष अग्निहोत्री ट्यूटर है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह जज कालोनी के पास से ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहा था। जैसे ही वह सड़क पर आया उसे शक हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसने अपने बड़े भाई उद्भव उर्फ विशाल अग्निहोत्री को फोन पर बताया। उद्भव जैसे ही सड़क पर आया, बाइक सवार हमलावरों ने उद्भव को पीटना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता एक हमलावर ने उद्भव के पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। उसी में शिवनगर मोहल्ला निवासी युवक ने दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायरिंग की।
भाई को पिटता देख बचाने आए उत्कर्ष पर भी लोहे की रॉड से वार कर दिया। भीड़ आती देख तीन युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पर एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र और चौकी इंचार्ज पहुंचे। शिवनगर मोहल्ला निवासी आशीष त्रिवेदी को गिरफ्तार करने के साथ घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास से पिस्टल, कारतूस, चाकू और तीन बाइक बरामद की हैं। घटना के पीछे रुपये लेनदेन और प्रेम प्रसंग को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभी विवाद का सही कारण पता नहीं चला है। आशीष नाम का युवक गिरफ्तार है। घायल का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें